पटना, सितम्बर 6 -- केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा कोष (सीआरआईएफ) योजना के तहत आठ जिलों की 10 सड़क परियोजनाओं की मंज़ूरी दे दी है। बिहार सरकार की अनुशंसा पर स्वीकृत इन परियोजनाओं पर 675 करोड़ खर्च होंगे। इस मद में बिहार को अब तक की सर्वाधिक राशि मिली है। जिन जिले में सड़कों का निर्माण होगा उसमें बक्सर, सारण, नवादा, मधुबनी, भागलपुर, अररिया, पूर्णिया व पूर्वी चम्पारण शामिल है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार संयुक्त रूप से काम कर रही है। इसी क्रम में केंद्रीय सरकार की ओर से करीब 675 करोड़ की राज्य के आठ जिले की 10 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी है। इनमें पथों के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण तथा एक पुल निर्माण की योज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.