झांसी, जनवरी 4 -- यूपी के झांसी में डकैती और रंगदारी के मामले में फरार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने बीते साल 18 दिसंबर कोर्ट में पुलिस को चकमा देकर आत्मसमर्पण किया था। तबसे वह जेल में बंद हैं। पुलिस ने उन्हें तीन दिन की रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दाखिल की थी। वहीं विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए जीतेंद्र यादव की अदालत ने आठ घंटे की मंजूरी दी है। कोतवाली मोंठ थाना पुलिस ने विशेष अदालत में दीपनारायण सिंह यादव को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी दी थी। ताकि डकैती-रंगदारी मामले पूछताछ की जा सके। बकाए धनराशि की बरामदगी हो सके। सूत्रों की मानें तो इसके लिए पुलिस उन्हें उनके गांव बुढ़वली लेकर आना चाहती है। पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड की अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने आदेश दिया कि सोमवार सुबह 10 से शाम छह बजे तक की रिमा...