जामताड़ा, मई 6 -- जामताड़ा। पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने और पंचायत प्रतिनिधियों को पूर्ण अधिकार दिलाने की मांग को लेकर जामताड़ा जिले में एक बार फिर मुखिया संघ ने आवाज बुलंद की है। सोमवार को गांधी मैदान में जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष सरोज हेम्ब्रम की अध्यक्षता में मुखिया संघ की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जामताड़ा जिला मुखिया संघ की ओर से आगामी 08 मई को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को एक मांग पत्र सौंपा जाएगा। इसमें पंचायतों को सभी प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार दिए जाने की मांग की जाएगी, जिससे पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। मौके पर जिलाध्यक्ष देवीसन हांसदा ने कहा कि पंचायत चुनाव के तीसरे कार्यकाल के बावजूद आज भी पंचायतों को वह अधिकार नहीं मिल पाए हैं, जो उन्हें संविधान और पंचायती राज अधिनियम के तहत मि...