एटा, अप्रैल 2 -- एटा। मंगलवार को अवैध रूप से दौड़ रहे ई-रिक्शा को लेकर एआरटीओ प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अभियान चलाकर 14 ई-रिक्शा बंद कराए गए है। ई-रिक्शा अपंजीकृत, बिना बीमा, फिटनेस के दौड़ रहे थे। एआरटीओ के अनुसार एक माह तक अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन हुई कार्रवाई से चालकों में हड़कंप मच गया। एआरटीओ प्रशासन सतेन्द्र कुमार ने बताया कि अवैध रूप से दौड़ रहे ई-रिक्शा पर कार्रवाई के लिए शासन की ओर से निर्देश मिले थे। इसके बाद मंगलवार से अभियान चलाया गया। टीएसआई अनिल कुमार वर्मा के साथ मिलकर अभियान चलाया। आठ ई-रिक्शा अपंजीकृत बंद किए गए। यह ऐसे रिक्शा थे। इन्हे अलग-अलग पार्टस लगाकर बनाया गया था और इनका पंजीकरण भी नहीं था। इसके साथ ही छह ई-रिक्शा ऐसे मिले जिनके बीमा, फिटनेस नहीं थे। इन्हे भी बंद कराया गया। बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.