नई दिल्ली, जुलाई 29 -- डीसी.. -सरकार जल्द कर सकती है आयोग के गठन का ऐलान नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। आठवें वेतन आयोग को लेकर कर्मचारियों को इंतजार बढ़ रहा है। घोषणा के करीब छह महीने बाद भी अभी तक वेतन आयोग का गठन नहीं हो सका है लेकिन अब संकेत मिल रहे हैं कि सरकार जल्द आयोग के गठन का ऐलान कर सकती है। सरकार के स्तर पर आठवें वेतन आयोग को लेकर संदर्भ की शर्तें तय करने की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों का कहना है कि आठवें वेतन आयोग का कर्मचारियों को लाभ वर्ष 2026 के आखिरी या फिर 2027 से मिलना शुरू होगा क्योंकि आयोग के गठन के बाद रिपोर्ट आने में लंबा समय लगेगा। अभी तक गठित हुए वेतन आयोगों की रिपोर्ट आने में भी डेढ़ से पौने दो वर्षों तक का समय लगा। इस लिहाज से संभावना है कि आयोग गठन के बाद रिपोर्ट आने में लंबा समय लगेगा, जिससे वर्ष 2026 के अंत तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.