लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। आठवीं फेल जालसाजों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बोगस फर्म बनाई। करोड़ों का व्यवसाय दिखाकर 37 लाख की जीएसटी (कर) चोरी कर रुपये डकार लिए। शुक्रवार को साइबर क्राइम थाना और महानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर गिरोह का राजफाश कर दिया। गिरोह में लखनऊ से लेकर पंजाब तक के कई व्यवसायी जुड़े थे। पुलिस अब इन व्यवसायियों का पता लगा रही है। पुलिस उपायुक्त अपराध कमलेश दीक्षित के मुताबिक गिरफ्तार जालसाजों में मोहान रोड सलेमपुर पतौरा निवासी दीपक कुमार, बादरखेड़ा का प्रशांत तिवारी और हरदोई जनपद के संडीला के जाजमऊ का रहने वाला कैलाश है। दीपक और प्रशांत से पूछताछ में पता चला कि वे आठवीं फेल है। जालसाजों के पास से चार मोबाइल फोन, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा व बैंक ऑफ बड़ौदा के चार चेकबुक, एसबीआई ...