कोडरमा, फरवरी 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता । आठवीं बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर जिले के वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया। कोडरमा जिले में इस प्रकार की परीक्षा पहली बार आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर छात्रों एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखा गया। संबंधित विषयों के विशेषज्ञों की टीम द्वारा प्रश्नपत्र तैयार कराया गया तथा व्हाट्सएप के माध्यम से विद्यालय प्रभारियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया। विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने सभी परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट उपलब्ध कराते हुए परीक्षा संपन्न कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...