धनबाद, मई 21 -- धनबाद। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को आठवीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। धनबाद के 95.06 प्रतिशत छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में सफल रहे। राज्य में धनबाद दसवें स्थान पर रहा। आठवीं के छात्र-छात्राओं को अपने स्कूल में रिजल्ट देखने की सुविधा मिलेगी। स्कूल के प्रिंसिपल अपने लॉगइन आईडी पासवर्ड से रिजल्ट देख सकते हैं। धनबाद के 1414 छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में फेल हुए हैं। धनबाद से 32713 ने अपना इनरॉलमेंट कराया था। जिसमें से 31705 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में धनबाद के 1008 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। कुल 30139 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। आठवीं परीक्षा के रिजल्ट में गिरिडीह, पलामू, गोड्डा जैसे जिले भी आगे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.