नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की संदर्भ शर्तों को मंजूरी दे दी। केंद्र सरकार के इस फैसले से करीब 50 लाख कर्मचारियों और करीब 69 लाख पेंशनधारकों को लाभ होगा। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई को 8वें वेतन आयोग का अध्यक्ष बनाया है। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) बेंगलुरु के प्रोफेसर पुलक घोष को आयोग का अंशकालिक सदस्य नामित किया गया है। वहीं, पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन सदस्य-सचिव होंगे। संदर्भ शर्तों के तहत आयोग में एक अस्थाई निकाय होगा। इसमें एक अध्यक्ष, एक अंशकालिक सदस्य और एक सदस्य-सचिव शामिल होंगे। आयोग को स्थापना की तिथि से 18 माह के भीतर अपनी सिफारिशें देनी होंगी। आवश्यकता पड़ने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.