मैनपुरी, जनवरी 24 -- मैनपुरी। कुरावली के ग्राम आठपुरा के दर्जनों ग्रामीणों ने गली में घुटनों तक पानी भरा होने को लेकर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। बताया कि गांव में हम लोगों के मकान के सामने बड़ा जलभराव रहता है। 20 परिवार गली में निवास करते हैं। जिससे उनकों आवागमन में भारी दिक्कतों से जूझना पड़ता है। प्रधान व सचिव से शिकायत करने के बाद भी गली को पक्का नहीं कराया जा रहा है। गांव के बाहर स्थित खरंजा बना हैं, उसका ढलान भी गली की तरफ है। जिससे सारा पानी गली में ही भर जाता है। बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में भारी परेशानी होती है। बीडीओ कुरावली से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दिव्यांग समिति अध्यक्ष राममोहन मिश्रा व ग्रामीण अभिकांत, कप्तान सिंह, अमित कुमार, नीरज, गंगा सिंह, महावीर, केशव, मुरली, विपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.