भदोही, जनवरी 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आटो पलटने के बाद गम्भीर रुप से घायल 60 वर्षीय यात्री शिवलाल मोदनवाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि मंगलवार को देर शाम रैपुरी गांव निवासी शिवलाल मोदनवाल ज्ञानपुर किसी कार्य से गए हुए थे। जहां से आटो से वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान सिंहपुर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित आटो पलट गई थी। जिसमें शिवलाल मोदनवाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज जिला अस्पताल ज्ञानपुर में चल रहा था। जहां से गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया था। परिजन निजी अस्पताल ले गए थे। जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजन शव वापस घर ले आए। जहां शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां है। परिजन बगैर पुलिस को सूचना दिए अं...