उरई, जनवरी 25 -- आटा। नेशनल हाईवे स्थित आटा बस स्टैंड और आसपास के चौराहों पर लंबे समय से अंधेरे की समस्या को लेकर आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 23 दिसंबर को प्रकाशित खबर का असर सामने आया है। खबर को संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत ने आटा चौराहा, उकासा, सरसई डेरा और अमीसा में हाई मास्ट लाइट लगाने की स्वीकृति दी है। जिला पंचायत से प्रत्येक स्थान पर 200 वॉट एलईडी हाई मास्ट लाइट के लिए करीब 5 लाख प्रति लाइट का बजट पास किया है, जिससे रात के समय यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आटा बस स्टैंड नेशनल हाईवे पर स्थित होने के कारण दिन में तो यहां चहल-पहल रहती है, लेकिन रात होते ही रोशनी की व्यवस्था न होने से पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता था। बस यात्रियों को खासतौर पर रात में बस का इंतजार अंधेरे में करना पड़ता था, जिससे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.