औरैया, जनवरी 5 -- अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम बघुआ में रविवार रात चोरों ने एक आटा चक्की को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ताला तोड़कर चक्की के अंदर घुसे और डेढ़ कुंतल सरसों, 70 लीटर सरसों का तेल तथा कुछ नकदी चोरी कर ले गए। ग्राम बघुआ निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र मुंशीलाल की मनीषा आटा चक्की में यह घटना हुई। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब सुरेन्द्र सिंह कारखाने पहुंचे तो गेट पर लगे ताले टूटे पड़े मिले। अंदर जाकर देखने पर चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने चोरी के दौरान पहचान छिपाने के लिए चक्की में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और डीवीआर अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। थानाप्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि अभी पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदम...