कोडरमा, फरवरी 14 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा जिले के ऐतिहासिक ध्वजाधारीधाम में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव आज से शुरू होगा। पुराणों के अनुसार, कोडरमा के ध्वजाधारीधाम पहाड़ पर ब्रह्माजी के पुत्र कर्दम ऋषि द्वारा तपस्या की गई थी। दो दिवसीय मेले में यहां कोडरमा हीं नही बल्कि अन्य जिलों के अलावे बिहार के नवादा जिले से हजारों श्रद्धालु इस महोत्सव में शामिल होते हैं और भगवान शिव की अराधना करते हैं। यहां श्रद्धालु 777 सीढ़ियां चढ़कर शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। ध्वजाधारी धाम के महंत महामंडलेश्वर श्री सुखदेव दास जी महाराज ने बताया कि 15 फरवरी मेला का उदघाटन और शाम 6 बजे से अखंड हरी कीर्तन शुरू होगी। वहीं 16 फरवरी को 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन, भंडारा ,प्रसाद वितरण आदि का आयोजन किया जाएगा। वहीं 16 फरवरी के रात 9 से जागरण कार्यक्रम भी ...