नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- Chandra grahan Today 7 September 2025 Starts and End Time: भाद्रपद पूर्णिमा की रात 7 सितंबर 2025, रविवार को साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत समेत दुनिया के कई देशों में नजर आएगा। भारत में नजर आने के कारण इस चंद्र ग्रहण का देश में सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण के समय पृथ्वी से चांद खून की तरह लाल और नारंगी नजर आएगा, जिसे 'ब्लड मून' कहा जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण को ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों दृष्टिकोण से खास माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल का अंतिम चंद्र ग्रहण का आरंभ आज रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगा। इसका मध्य काल रात 11 बजकर 41 मिनट पर रहेगा और समाप्ति रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगी। इस तरह यह ग्रहण कुल मिलाकर करीब 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा। जानें आज रात को लगने वाला चंद्...