मुरादाबाद, फरवरी 23 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त 24 फरवरी बिहार के भागलपुर से अपराह्न 2 से 3: 30 बजे के बीच समारोह में जारी करेंगे, जिसका प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं संचार माध्यमों से किया जायेगा। जनपद के विकास खंड, कृषि विज्ञान केन्द्र बिलारी पर तथा पंचायत पंचायत भवनों पर लाइव प्रसारण होगा। कृषि विज्ञान केन्द्र ठाकुरद्वारा पर भी कार्यक्रम आयोजित है। सोमवार को ही जनपद के 268909 किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि पहुंचेगी। यह जानकारी उप कृषि निदेशक सन्तोष कुमार द्विवेदी ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.