जमशेदपुर, मई 27 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के नये उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी आज दोपहर 12 बजे पदभार ग्रहण करेंगे। वे गुमला से जमशेदपुर आ रहे हैं। निवर्तमान उपायुक्त अनन्य मित्तल उन्हें पदभार सौंपेंगे। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ट्रेजरी, रजिस्ट्री, जिला बंदोबस्त और अपना बाजार बिष्टूपुर के प्रभारी होते हैं। इसलिए इन चारों के प्रदभार का आदान-प्रदान होता है। आज दो बजे से विधि व्यवस्था के मसले पर मुख्यमंत्री रांची से वीडियो कांफ्रेंस करने वाले हैं। उसमें नये उपायुक्त को ही शामिल होना है। इसलिए कोल्हान के तीनों जिला समेत सभी 20 जिलों में पदभार ग्रहण आज ही होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.