नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- 14 अप्रैल का दिन अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। महिलाओं का एक अंतरिक्ष टूरिज्म मिशन उड़ान भरने को तैयार है। ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट के ज़रिए 6 महिलाएं 11 मिनट के लिए अंतरिक्ष के किनारे तक जाएंगी। इस क्रू में पॉप सिंगर कैटी पेरी, मीडिया पर्सनैलिटी गेल किंग, अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, नासा वैज्ञानिक अमान्डा न्गुयेन, एयरोस्पेस इंजीनियर ऐशा बोवे और फिल्म प्रोड्यूसर केरियान फ्लिन शामिल हैं। अंतरिक्ष की दुनिया में महिलाओं की उड़ान की नींव उस वक्त पड़ी थी, जब 1963 में रूस की वेलेंटिना तेरेश्कोवा अकेले ही अंतरिक्ष की यात्रा पर निकली थीं, वो पल इतिहास में अमिट हो गया था।11 मिनट का सफर यह मिशन सिर्फ 11 मिनट का होगा लेकिन इसके मायने बेहद गहरे हैं। न्यू शेपर्ड रॉकेट टेक्सास से ...