बागपत, जून 30 -- क्षेत्र के गांव लूम्ब से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। लूम्ब के युवक का शामली के एक गांव से रिश्ता तय हुआ, जिसकी सोमवार को शादी होनी थी। किसी बात पर विवाद हुआ, तो लड़के का पिता लड़की के घर जा पहुंचा। वहां उसे बंधक बना लिया गया। आरोप है कि लड़की पक्ष को पैसा देकर व्यक्ति को बन्धन मुक्त किया गया। दरअसल, लूम्ब गांव के युवक का शामली के फुगाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ता तय हुआ था। 30 जून को तय थी, लेकिन शादी से ऐन पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद गहरा गया। मामला बिगड़ता देख बिरादरी के कुछ जिम्मेदार लोग सामने आए और रिश्ते को बचाने की कोशिश की। लड़के पक्ष ने बिरादरी की बात मान ली और लड़की वालों से समझौते के लिए हामी भर दी। शनिवार सुबह लड़के का पिता व अन्य कुछ लोग लड़की पक्ष के घर जा पहुँचे। लड़की वालों ने सा...