भागलपुर, फरवरी 8 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कर्णगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से स्थानीय नागरिकों की एक सभा रविवार दोपहर दो बजे बाबा मनसकामनाथ मंदिर प्रांगण में होगी। सभा में कर्णगढ़ चैती मेला को पूर्व की भांति 20 दिनों तक आयोजित कराने की मांग उठेगी। दानवीर कर्ण वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य ने बताया कि चैती मेला शुरुआती दौर में 20 दिनों तक लगता था और पूर्व में जिलाधिकारी स्तर से भी लगातार बीस दिन की अनुमति दी जाती रही है, लेकिन वर्तमान में मेला आयोजन को लेकर कई तरह की बाधाएं सामने आती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...