नई दिल्ली, अगस्त 6 -- Hiroshima attack 1945: आज दुनिया एक बार फिर परमाणु युद्ध के मुहाने पर है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे महायुद्ध पर न्यूक्लियर हमले का खतरा मंडरा रहा है। रूस ने मंगलवार को अमेरिका से करार तोड़ते हुए बिना चेतावनी सीमा पर परमाणु मिसाइलों की तैनाती करने की घोषणा की है। आज ही के दिन अमेरिका ने जापान पर परमाणु हमला किया था। 80 साल पहले 6 अगस्त 1945 को मानव इतिहास का सबसे भयावह और विनाशकारी हमला हुआ था। अमेरिका के B-29 बमवर्षक विमान 'एनोला गे' ने जापान के हिरोशिमा शहर पर दुनिया का पहला परमाणु बम गिराया था। इस एक बम ने करीब 1.4 लाख लोगों की जान ले ली। हमला इतना भयावह था कि हजारों लोग भाप बनकर उड़ गए। यह हमला लाखों को हमेशा के लिए शारीरिक व मानसिक पीड़ा दे गया। अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर जो बम गिराया, उसका नाम था 'लिटिल ...