सहारनपुर, फरवरी 25 -- सहारनपुर। मांगों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे पंजाब व हरियाणा के किसानों के समर्थन व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा जाएगा। प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार ने बताया कि 26 फरवरी को हाईवे पर प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लाक सरसावा, नकुड़, गंगोह के कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर प्रदर्शन करेंगे। ब्लाक मुजफ्फराबाद, सढौली कदीम व पुंवारका के कार्यकर्ता चमारी खेड़ा टोल प्लाजा के पास अपने ट्रैक्टरों के साथ प्रदर्शन करेंगे। जबकि नागल, बलियाखेड़ी, देवबंद के कार्यकर्ता व पदाधिकारी कोलकी टोल प्लाजा पर...