सीवान, मार्च 9 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक ओर जहां आधी आबादी की उपलब्धियों की चर्चा की गई, वहीं समाज में अपने कार्यों से नाम रौशन कर रहीं महिलाओं व युवतियों को सम्मानित भी किया गया। जिला प्रशासन के नेतृत्व में आंबेडकर भवन के सभागार में छात्राओं व महिलाओं के सम्मान के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कला संस्कृति एवं युवा विभाग, महिला विकास निगम, जिला उद्योग विभाग व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम मुकुल कुमार गुप्ता व विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महिला दिवस पर डीएम ने साहित्य, सामाजिक सेवा, प्रशासन, खेल, कला व अन्य विधाओं में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर...