मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आज हमारी सेना किसी भी विदेशी सेना से मुकाबला करने में सक्षम है। मोदी सरकार आवश्यक संसाधनों से लैश कर सेना को पूरी आजादी है। दुश्मन अगर एक बम फेंके तो इधर से तोप से गोला दागने की छूट है। ये बातें शौर्य वेदनम उत्सव के दूसरे दिन उदघाटन समारोह में शनिवार को गांधी मैदान में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा। उन्होंने कहा कि भारत की सेना इतना साहसी है कि दुश्मन के क्षेत्र में घूसकर आतंकी को मारकर वापस लौट कर आ जाती है। भारत दुनिया में अत्याचार के लिये नहीं जाना जाता। वह सहयोगी बनकर खड़ा होता है। इसका पाकिस्तान व बंगलादेश उदाहरण है। बिहार में पहली बार यह उत्सव लगा वह भी बापू की धरती पर जो ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। पूरे देश में सबसे अधिक बिहार में महिला पुलिस की...