कुशीनगर, जून 5 -- कुशीनगर। विश्व हिन्दू महासंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मोत्सव मनाए जाने का निर्णय लिया है। विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश महामंत्री राजन जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मोत्सव पडरौना के साकेत बिहारी मंदिर में 5 जून मनाया जाएगा। इसे स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन 54 किलोग्राम लड्डू का भोग श्री साकेत बिहारी भगवान को लगाया जाएगा। सुबह 9 बजे हवन पूजन होगा तथा 11 बजे लड्डू का भोग लगाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के दीर्घायु की कामना की जाएगी। इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा, जिसमें सुभाष सुहाना अपनी टीम के साथ योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर प्रस्तुति देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.