रिषिकेष, नवम्बर 14 -- राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के गेट आज से सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे। रेंज में बड़ी संख्या में सैलानी वन्यजीवों के दीदार के लिए पहुंचते हैं। भारतीय नागरिकों को 150 और विदेशियों को 600 रुपये का प्रवेश शुल्क देना होगा। शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद राजाजी के गेट पर्यटको के लिए खुल जाएंगे। पर्यटक जीप सफारी से वन्यजीवों के साथ ही जैव विविधता को भी देख सकेंगे। 15 जून से मानसून सीजन के लिए राजाजी में पर्यटको की आवाजाही बंद कर दी जाती है। राजाजी की मोतीचूर रेंज में पर्यावरणीय सुंदरता के साथ बड़ी संख्या में वन्यजीवों के भी दीदार होते हैं। इनमें हाथी, हिरण, सांभर, गुलदार, सूअर आदि शामिल है। रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने बताया कि शनिवार सुबह पर्यटकों के लिए गेट खुल जाएंगे। प्रति वाहन प्रवेश शुल्क ढाई सौ रुपये व...