शाहजहांपुर, मार्च 24 -- उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल व केंद्र सरकार के दस साल पूरे होने पर उनके कार्यकाल, उनकी उपलब्धियों के बारे में जिले के अटल आडिटोरियम में तीन दिवसीय 25,26 व 27 मार्च को एक समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी विभागों द्वारा प्रदर्शनी व स्टाल लगाकर योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही लोकल फूड स्टाल लगाया जा रहा है, जहां लोकल के खान पान की व्यवस्था होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम में वित्त मंत्री, सहकारिता मंत्री व केंद्रीय मंत्री सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूद रहेगी। 25 मार्च को अटल आडिटोरियम में प्रभारी मंत्री 11 बजे मेले का शुभारंभ करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.