लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ जं. से 16 से 22 मार्च तक चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। वहीं वाराणसी सिटी से 16 से 23 मार्च तक चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ से चलायी जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी से मऊ के मध्य निरस्त रहेगी। लखनऊ जं. से 23 से 25 मार्च तक चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। वहीं वाराणसी सिटी से 24 से 26 मार्च तक चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर से चलायी जायेगी। यह गाड़ी वाराणसी सि...