रांची, अप्रैल 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में मौसम का मिजाज फिर से बदल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 8 से 11 अप्रैल तक के लिए आंधी-बारिश और ओलावृष्टि-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के अनुसार, 11 अप्रैल तक के लिए रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इस दौरान तेज वज्रपात होगा। हवा की रफ्तार अधिक रहेगी। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। 10 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी भाग में 30-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। रांची के तापमान में होगी गिरावट म...