लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि कोटे की दुकान से अगस्त महीने का अनाज 20 जुलाई से 10 अगस्त तक बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को 21 किलो चावल व 14 किलो गेहूं निशुल्क दिया जाएगा। इसके अलावा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों पर दो किलो गेहूं व तीन किलो चावल प्रति यूनिट बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्ड धारक अपनी कोटे की दुकान से अगस्त महीने का अनाज प्राप्त कर लें। उन्होंने यह भी बताया कि छह या छह से अधिक यूनिट वाले कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड बनवाने को कोटेदार प्रेरित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.