संतकबीरनगर, मई 29 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पावर कारपोरेशन के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किय। इस दौरान बताया गया कि गुरुवार से शुरू होने वाला बिजली कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार स्थगित हो गया है। लेकिन कर्मचारियों का व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। यह भी निर्णय लिया गया कि गुरुवार से प्रबन्धन के साथ पूर्ण असहयोग किया जाएगा। लेकिन उपभोक्ताओं को कोई कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने निजीकरण के विरोध में चल रहे विरोध प्रदर्शन को 29 मई से और तेज करने का निर्णय लिया है। संघर्ष समिति ने कहा कि प्रबन्धन अभी तक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का टेण्डर करने में विफल रहा है अतः भीषण गर्मी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.