लखीमपुरखीरी, मई 28 -- गोला गोकर्णनाथ। स्वर्गीय राजेन्द्र गिरि स्मारक स्टेडियम में बुधवार की शाम से गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की रंगारंग शुरुआत होने जा रही है। यह टूर्नामेंट बीते 18 वर्षों से लगातार क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह बढ़ाता आया है। टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में लगभग 40 टीमें भाग लेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों से आकर अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन 28 मई की शाम 6:00 बजे होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी एवं गोला विधायक अमन गिरि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.