हरिद्वार, अक्टूबर 15 -- Haridwar-Sabarmati Special AC Train: त्योहारी सीजन को देखते हुए हरिद्वार-साबरमती-हरिद्वार विशेष ट्रेन 15 अक्तूबर से सेवा में आ रही है। रेलवे द्वारा त्योहार और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने जानकारी दी कि ट्रेन हरिद्वार से गुरुवार और रविवार को चलेगी जबकि साबरमती से बुधवार एवं शनिवार को रवाना की जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन नंबर 09425/09426 है, जो मेल एक्सप्रेस श्रेणी में आती है और कुल 1145 किलोमीटर का सफर करेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे। इसका समय हरिद्वार से रात 9:40 बजे है, जबकि साबरमती से 5:20 बजे शाम रवाना होगी। दोनों तरफ के संचालन के लिए सात-सात ट्रिप रखे गए हैं। यह भी पढ़ें- घर लौटने का सफर अब आसान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.