घाटशिला, फरवरी 24 -- घाटशिला, संवाददाता। अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर 18 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गया रसोईया संघ अब हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बनाने को लेकर कड़े कदम उठायेगा। इसका निर्णय सोमवार को घाटशिला ब्लॉक परिसर में संघ की जिला अध्यक्ष साल्गे हांसदा के नेतृत्व में प्रखंड भर से आयीं सैकड़ों रसोईया ने बैठक में लिया। साल्गे हांसदा ने कहा कि 18 फरवरी से रसोईया की हड़ताल जारी है, लेकिन कुछ रसोईया साथी हड़ताल में साथ ना देकर चुपके-चुपके स्कूल में मध्याह्न भोजन बना रही हैं। जिसके कारण हड़ताल कमजोर पड़ रही है। हमलोग सभी रसोईया के हक और अधिकार को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन कुछ रसोईया इसे कमजोर करने में लगी हैं। ऐसा अब नहीं होने दिया जायेगा। मंगलवार से रसोईया का समूह घाटशिला प्रखंड के हर विद्यालय की निगरानी करेंगी और जहां भी रसोईय...