घाटशिला, फरवरी 23 -- आज से स्कूल में मध्यान भोजन बनाते मिलीं रसोईया तो खदेड़ेंगे संघ से सदस्य - मास्टर साहब भी नहीं बख्शे जायेंगे, उन्हें भी सिखाया जायेगा सबक - किसी भी हाल में हड़ताल को नहीं पड़ने दिया जायेगा कमजोर- साल्गे फोटो-10 घाटशिला प्रखंड कार्यालय के समक्ष बैठक में मौजूद रसोईया। घाटशिला, संवाददाता। अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर 18 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गया रसोईया संघ अब हड़ताल को पूर्ण रूप से सफल बनाने को लेकर कड़े कदम उठायेगा। इसका निर्णय सोमवार को घाटशिला ब्लॉक परिसर में संघ की जिला अध्यक्ष साल्गे हांसदा के नेतृत्व में प्रखंड भर से आयीं सैकड़ों रसोईया ने बैठक में लिया। साल्गे हांसदा ने कहा कि 18 फरवरी से रसोईया की हड़ताल जारी है, लेकिन कुछ रसोईया साथी हड़ताल में साथ ना देकर चुपके-चुपके स्कूल में मध्याह्न भोजन बना रही...