बांका, फरवरी 23 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। धोरैया प्रखंड अंतर्गत कथौनी गांव में आज से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ होने जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। कथा के प्रथम दिन भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं एवं युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लेंगी। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ कलश यात्रा निकलेगी, जो गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः कथा पंडाल में पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। कथा वाचन के लिए प्रसिद्ध कथा प्रवचनकर्ता को आमंत्रित किया गया है, जो प्रतिदिन द...