जमुई, फरवरी 17 -- झाझा । निज संवाददाता सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा मंगलवार से एवं 12वीं की परीक्षा बुधवार से परवान चढ़ने जा रही हैं। शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित परीक्षा के लिए झाझा स्थित सारडॉनिक्स स्कूल प्रबंधन ने व्यापक तैयारियां किए जाने का दावा किया है। स्कूल के प्राचार्य विष्णु शर्मा ने बताया कि उनके केंद्र पर दसवीं (एआईएसएसई) के 290 परीक्षार्थी तथा 12वीं बोर्ड (एआईएसएसएससीई) के 86 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने इस क्रम में परीक्षार्थियों के हित में कुछ खास जानकारियां साझा करते हुए बताया कि परीक्षार्थियों को हर हाल में प्रात: 9 से 10 बजे के बीच परीक्षा केंद्र में प्रवेश पा लेना होगा। परीक्षा की कवायद पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी। पहले दिन यानि 17 फरवरी मंगलवार को 10वीं की मैथ की परीक्षा है। जबकि बुधवार 18 फरवरी ...