लखनऊ, मार्च 16 -- होलाष्टक का प्रारंभ 17 मार्च से हो रहा है। होली पर्व का आरम्भ होलिका दहन से आठ दिन पहले फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि को हो जाता है। इस बार होलिका दहन 24 मार्च को है। होलिका दहन होने तक होलाष्टक रहेगा। होलाष्टक से पूर्व 14 को खरमास शुरू हो गया है। इस दौरान विवाह आदि कार्य निषिद्ध रहेंगे। ज्योतिषाचार्य अशोक पांडेय के अनुुसार होलाष्टक के आठ दिनों में कोई नवीन या शुभ मंगल कार्य नहीं किया जाता। वैसे यह कोई अशुभ समयकाल नहीं है लेकिन होलाष्टक में मंगलकार्य (विवाह, मुहूर्त, गृहप्रवेश आदि) नहीं किये जाते। वहीं होलाष्टक में गृह प्रवेश, जमीन या वाहन न खरीदें। ऑफिस ओपनिंग, सगाई, रोकना रस्म, विवाह संस्कार, मुहूर्त आदि न करें। कोई बड़ी खरीदारी भी होलाष्टक में नहीं करनी चाहिए। विवाह मुहूर्त विशेष - इस बार होलाष्टक के दौरान ही 14 मार्च से ख...