अमरोहा, फरवरी 1 -- मथुरा और हस्तिनापुर की धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। अमरोहा रोडवेज डिपो से दोनों स्थानों के लिए सीधी बस सेवा रविवार से संचालित की जा रही है। क्षेत्र के लोगों की मांग पर दोनों स्थलों के लिए बस सेवा संचालित करने का निर्णय परिवहन विभाग ने लिया है। अमरोहा रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केसी गौड़ ने बताया कि रविवार को शाम चार बजे मथुरा के लिए रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। बस का किराया और रुट निर्धारित कर दिया गया। यह बस मथुरा के लिए डिपो से प्रतिदिन शाम 4 बजे संचालित होगी। अगले दिन सुबह 7 बजे मथुरा से वापस अमरोहा के लिए लौटेगी। बस सेवा के संचालन से मथुरा जाने वाले लोगों का सफर आसान होगा। क्षेत्र के लोगों ने अमरोहा डिपो से सीधे मथुरा के लिए बस सेवा संचालित करने के लिए मांग की ...