बांका, फरवरी 2 -- बाराहाट,निज प्रतिनिधि। बाराहाट के आकागोडा गांव में सोमवार से जिला संतमत सत्संग का 34वां वार्षिक अधिवेशन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शुरू होगा। अधिवेशन को लेकर आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संतमत अनुयायी एवं श्रद्धालु अधिवेशन में भाग लेने पहुंच रहे हैं।आयोजन समिति के अनुसार यह वार्षिक अधिवेशन दो दिनों तक चलेगा। जिसमें संतों के प्रवचन ध्यान-साधना भजन-कीर्तन और सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संतमत के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए संतों द्वारा आत्मज्ञान सदाचार अहिंसा और मानव सेवा का संदेश दिया जाएगा। अधिवेशन के प्रथम दिन विधिवत उद्घाटन के बाद सत्संग की शुरुआत होगी। वहीं दूसरे दिन विशेष प्रवचन सत्र सामूहिक ध्यान एवं भक्ति संगीत का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के द...