मिर्जापुर, जनवरी 10 -- कछवां। आदर्श नगर पंचायत स्थित श्री गांधी स्टेडियम में शनिवार से राज्यस्तरीय स्व. शिवनाथ सिंह स्मृति आल इंडिया चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं मैदान को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। उद्घाटन मैच के साथ ही खेलों का सिलसिला शुरू होगा। यह आगामी दस दिनों तक होगी। आयोजन अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और क्रिकेट को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा, स्थानीय प्रशासन और खेल विभाग का भी सहयोग मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.