बागपत, मार्च 7 -- होली के तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। होलिका दहन से 8 दिन पहले होलाष्टक लगता है, जो इस बार शुक्रवार यानि आज से होलाष्टक प्रारंभ हो जाएंगे। इसके चलते होलिका दहन तक शुभ कार्यों पर ब्रेक रहेगा। होलाष्टक हर साल फाल्गुन में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरू होता है और पूर्णिमा यानी होलिका दहन तक रहता है। इस बार सात मार्च से होलाष्टक शुरू होगा। इस दौरान विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 13 मार्च को होलाष्टक समाप्त होगा तथा इस दिन होलिका दहन भी होगा। होलाष्टक की सनातन परंपरा की मान्यता के अनुसार होली के पहले आठ दिनों यानी अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक विष्णु भक्त प्रहलाद को काफी यातनाएं दी गई थीं। प्रहलाद को फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी को ही हिरण्यकश्यप ने बंदी बनाया था। उसे जान से मारने के लिए तरह-तरह की यातनाएं द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.