नवादा, फरवरी 24 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार से होलाष्टक लग जाएगा। 24 फरवरी से शुरू होकर यह 03 मार्च तक रहेगा। अब इस दौरान किसी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं होंगे। होलाष्टक फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी से शुरू होकर फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तक जारी रहेगा। होलाष्टक से होली उत्सव के साथ-साथ होलिका दहन की तैयारियां भी शुरू हो गयी। इस बार होलिका दहन 02 मार्च को जबकि होली 04 व बुढ़वा होली 05 मार्च को होगी। होलाष्टक दो शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ होली और अष्टक है। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है और इस दिन कोई भी शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि होलाष्टक होली के आने का संकेत देता है। इसी दिन से होली उत्सव के साथ-साथ होलिका दहन की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। शहर के ज्योतिष...