मथुरा, अप्रैल 6 -- पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी डॉक्टर वागिश कुमार महाराज तृतीय पीठाधीश्वर कांकरोली नरेश के आदेश अनुसार रामनवमी के दिन से द्वारकाधीश मंदिर के समय में परिवर्तन हो जाता है। छह अप्रैल रामनवमी से दर्शन के समय में परिवर्तन हो जाएगा। तिवारी ने बताया कि मंगला प्रातकाल 6:00 बजे से 6:15 तक होगी। 6:30 बजे ठाकुर जी के पंचामृत अभिषेक के दर्शन होंगे। उसके बाद श्रृंगार के दर्शन 7:40 से 7:55 बजे तक होंगे। ग्वाल के दर्शन 8:25 से 8:40 बजे तक और राजभोग के दर्शन 10:00 बजे से 11:00 तक होंगे। शाम को उद्यापन के दर्शन 4:00 से 4:20 बजे तक होंगे। भोग के दर्शन सांयकाल 4:45 से 5:10 तक, संध्या आरती 5:20 से 5:40 बजे तक और शयन के दर्शन 6:30 से 7:30 तक हों...