हल्द्वानी, जनवरी 19 -- हल्द्वानी। गौला नदी से आरसी में दर्ज क्षमता से अधिक भार (रेता-बजरी) ले जाने वाले वाहनों की आज यानि मंगलवार से एक दिन के लिए निकासी बंद होगी। वन विकास निगम ने ट्रायल के तौर पर शीशमहल और आंवला चौकी गेट पर इसका ट्रायल किया, जो सफल रहा। अब मंगलवार से इस नियम को गौला के सभी गेटों पर लागू किया जाएगा। वन विकास निगम के डीएलएम धीरेश बिष्ट ने बताया कि सोमवार को ट्रायल किया गया। इसमें ओवरवेट लाने वाले वाहन कांटे में चिह्नित हो जाएंगे और मशीन उनकी अगले दिन की निकासी बंद कर देगी। मंगलवार से यह फैसला सभी गेटों पर लागू होगा। इससे ओवरलोडिंग पर लगाम लगेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...