चक्रधरपुर, अप्रैल 29 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बांगरीपोशी पुरी बांगरीपोशी एलएचबी कोच युक्त एक्सप्रेस ट्रेन से आज से पुरी से चलेगी। 28 अप्रैल को एलएचबी रैक युक्त एक्सप्रेस पुरी पहुंच गई है। 29 अप्रैल यानि मंगल वालो ट्रेन नंबर 12892 पुरी बांगरीपोशी एक्सप्रेस पुरी से रवाना होगी वहीं ट्रेन नंबर 12891 बंागरीपोशी पुरी एक्सप्रेस 30 अप्रैल को बांगरीपोशी से खुलेगी। पुरी से बांगरीपोशी और बांगरीपोशी से पुरी के लिए चलने वाली इस एलएचबी(लिंक हॉफमैन बुश) रैक एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को श्री जग्गनाथ पुरी धाम के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहुलियत होगा वहीं यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.