नोएडा, फरवरी 15 -- नोएडा। हल्के वाहनों की नई सीरीज यूपी 16 ईवी के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की दूसरी बार की नीलामी के नतीजे शनिवार को जारी हो गए। लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी के नतीजे देख सकते हैं। नीलामी में 112 नंबर बिके हैं। परिवहन विभाग के अनुसार बचे नंबर पहले और पहले पाओ की तर्ज पर रविवार से वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। इसमें जो नंबर वाहन मालिक पहले बुक कर लेगा उसके वाहन के लिए उसे आवंटित कर दिया जाएगा। वहीं सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक कर सकते हैं। इसमें दो पहिया वाहन के लिए एक हजार रूपये और चार पहिया वाहन के लिए पांच हजार रूपये शुल्क निर्धारित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.