मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। निगमकर्मियों के वेतन आदि से जुड़े बकाया के भुगतान को लेकर सोमवार से तीन दिवसीय विशेष कैंप शुरू होगा। इसमें निगम में कार्यरत कर्मियों के साथ ही रिटायर या सेवाकाल में मृत कर्मियों के आश्रितों को चतुर्थ, पंचम व षष्ठम वेतनमान से संबंधित लंबित बकाया राशि के भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। निगम कार्यालय परिसर में अगले 10 दिसंबर तक चलने वाले कैंप में तीन काउंटर होंगे। निगम के इस कदम पर बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह, नगर निगम कामगार यूनियर व कर्मचारी संघ के संयुक्त मोर्चा के संरक्षक अशोक राय व उप संरक्षक सतेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मेयर, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त व सभी वार्ड पार्षदों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दु...