देहरादून, अक्टूबर 25 -- देहरादून। छठ पर्व आज यानी शनिवार से नहाए-खाए के साथ शुरू हो रहा है। यह चार दिवसीय पर्व 28 अक्तूबर (मंगलवार) को ऊषा अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। बिहारी महासभा ने बताया कि छठ की शुरुआत नहाए खाए से होती है। नहाए खाने में सबसे पहले महिलाएं जल तत्व का सेवन करती है। इसके तहत वह जल से भरे हुए सब्जी का सेवन करते हैं। दूसरे दिन खरना के समय चावल और गुड़ का सेवन किया जाता है। गुड़ एक अग्नि तत्व होता है और तीसरे दिन निर्जल उपवास रखकर जल तत्व का सेवन करते हैं। चौथे दिन भोर में अर्घ्य के दौरान वह वायु तत्व का अनुसरण करती है। इस प्रकार पांच तत्व के साथ महिलाएं इस व्रत को करती हैं। वहीं, प्रशासन ने छठ पर्व को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, एसडीएम विकासनगर समेत चार अफसरों की ड्यूटी लगाई है। छठ पर्व की तैयारियों को एडीएम केके मिश्र...