गोरखपुर, जनवरी 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 (एसआईआर) में शनिवार से दो दिन तक बीएलओ बूथों पर बैठेंगे। वे सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे बूथों पर बैठे रहेंगे ताकि वहां पहुंचने वाले जागरूक लोग उनसे संपर्क करके अनंतिम मतदाता सूची देंख लें। इसके साथ नए मतदाताओं को फार्म-6, सुधार के लिए फार्म-8 और मतृक, शिफ्टेड सहित अन्य अपात्र मतदाताओं को सूची से बाहर कराने के लिए फार्म-7 भरेंगे। इसके साथ ही बीएलओ लोगों को जागरूक करेंगे कि 2003 की मतदाता सूची से बिना मैपिंग वाले मतदाता नोटिस के सुनवाई में जरूर पहुंचे, क्योंकि जो लोग सुनवाई में नहीं पहुंचेंगे, मतदाता सूची से उनका नाम कट जाएगा। छह फरवरी तक दावे-आपत्तियां करने का अवसर है, लेकिन कुछ मतदाता जागरूक होकर मताधिकार के लिए फार्म-6 नहीं भर रहे हैं। अंतिम दौर में आय...